MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिन में विदा होने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिन नमी के कारण हल्की बूंदाबांदी संभव है, लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पीरियड अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। आखिरी सप्ताह में अच्छी बारिश न होने के कारण प्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। सिर्फ 25 जिलों में कोटा फुल हुआ। भोपाल और ग्वालियर समेत महज 25 जिले ही ऐसे हैं, जहां बारिश का कोटा पूरा हो सका। निवाड़ी-मऊगंज में 150% से ज्यादा पानी बरसा, जबकि आलीराजपुर में सामान्य की आधी बारिश भी रिकॉर्ड नहीं की गई!
ये भी पढ़ें: MP Morning News: दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ मोहन, सरकार ने फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, भोपाल आएंगी प्रदेश सह प्रभारी, राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 185 आपत्तियां
प्रदेश से मानसून की पूरी तरह विदाई होने तक अब जो भी बारिश होगी, वह बोनस जैसी मानी जाएगी। आज गुरुवार को बालाघाट, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में बूंदाबांदी और गरज-चमक होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर समेत अन्य जिलों में तेज धूप खिली रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

