MP Weather Update: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी हफ्ते मानसून की विदाई होगी। सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग से लौटेगा। मानसून के जाने से पहले तीन दिन हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। वहीं आज बुधवार को 19 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। तीन अक्टूबर से पूरे प्रदेश में तेज धूप खिलेगी।
मानसून की वापसी उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों से होगी। फिर इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर संभाग से वापसी होगी। इससे पहले 3 दिन बूंदाबांदी का दौर चलेगा। आज 19 जिलों में इसका अलर्ट है। प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज धूप खिलने का अनुमान है। वहीं बैतूल, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना में हल्की बूंदाबांदी, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम की मैराथन बैठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-महामंत्री और प्रदेश प्रभारी का एमपी दौरा, बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस, टीईटी का विरोध जारी
1 और 2 अक्टूबर को कुछ ही जिलों में बूंदाबांदी होगी। 3 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से बारिश के बादल छट जाएंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 1.5 इंच पानी कम गिरा है। इस सीजन अब तक 908 मिमी (35.7 इंच) बारिश हुई है। जो कि कोटे का 95.9% सामान्य की तुलना में 1.5 इंच कम है। ओवरऑल 4 फीसदी कम पानी गिरा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


