MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज और कल मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके दो दिन बाद आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ग्वालियर चबंल और सागर संभाग में वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई। वहीं 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट चुका है, लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का सिलसिला जारी है। बीते एक सप्ताह से पूर्वी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि रविवार और सोमवार को कहीं भी आंधी-बारिश नहीं हुई। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर दिखेगा।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: नवरात्रि का तीसरा दिन, दिल्ली, इंदौर-रतलाम दौरे पर CM, रघुवीर को किशोर कुमार सम्मान, ट्रांसजेंडर की सफल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी, लाडली बहनों को कल मिलेगा पैसा

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 15 और 16 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल-इंदौर में रात के समय ठंडक बढ़ेगी और दिन में धूप खिली रहेगी। 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट के आसार है। आपको बता दें कि अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड जारी है।

इस सीजन 4% प्रतिशत कम बारिश

आपको बता दें कि एमपी में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी और 3 अक्टूबर को विदाई। मानसून इस बार 100 दिन सक्रिय रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान एमपी में कुल 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश हुई। जो कि सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) की तुलना में 1.5 इंच कम है। वहीं ओवरऑल 4 प्रतिशत कम वर्षा हुई। पूर्वी हिस्से में 4 प्रतिशत ज्यादा और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 फीसद बारिश कम हुई है।

यहां कोटा फुल, इन जिलों में कम गिरा पानी

प्रदेश के 25 जिलों में पानी का कोटा फुल हो गया है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, कटनी, शहडोल, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, मंडला, खरगोन, डिंडोरी, दतिया, गुना, पन्ना, निवाड़ी, भिंड, मैहर, टीकमगढ़, आगर मालवा और छतरपुर शामिल है। वहीं 30 जिलों में कम वर्षा हुई, जिसमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, रीवा, रायसेन, सीहोर, सागर, सिवनी, शिवपुरी, शाजापुर, अशोकनगर, बालाघाट, मंदसौर, मुरैना, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, हरदा, झाबुआ, रतलाम, आलीराजपुर, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा शामिल हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m