MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए कतारे लगी हुई है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है। नवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए है।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली, इंदौर, रतलाम और भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे नई दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम आज सुबह 10:20 बजे दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में होटल विवांता अमलतास में स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। 11:55 बजे इंदौर से रतलाम जाएंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रतलाम से भोपाल आएंगे। शाम 3:30 बजे से मुलाकात और चर्चा का कार्यक्रम है। शाम 5:45 बजे तक जनसंपर्क विभाग के साथ करेंगे। वहीं शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

पंचायत सीरियल के ‘प्रधान’ को मिलेगा पुरस्कार

पंचायत सीरियल के ‘प्रधान’ को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2026 मिलेगा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक्टर रघुवीर यादव (Raghubir Yadav) 13 अक्टूबर को सम्मानित होंगे। वहीं आयोजित कार्यक्रम में सुदेश भोसले गीतों की प्रस्तुति देंगे।

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी

लाडली बहना योजना की अगली किश्त 14 अक्टूबर को आएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उमरिया जिले से सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे। करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को राशि मिलेगी। लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपए आएंगे। आपको बता दें कि इस योजना के तहत 41वीं किश्त जारी होगी।

पहली बार ट्रांसजेंडर महिला की सफल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी

मध्यप्रदेश में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला की सफल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी हुई है। यह सर्जरी एम्स भोपाल में की गई। बताया जा रहा है कि 8 घंटे तक सर्जरी चली। वहीं मरीज को संतोषजनक स्थिति में छुट्टी दी गई है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति की सहमति से शारीरिक बदलाव करते हुए एक महिला के रूप में अहसास देने में सफलता हासिल की है। अब सामान्य महिला की तरह भूमिका निभा सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m