कुंदन कुमार, पटना। सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुए AK-47 फायरिंग समेत अन्य मुद्दों को लेकर कल 19 अगस्त बुधावर को राजद ने राजभवन मार्च का ऐलान किया है। राजद के राजभवन मार्च ऐलान पर पार्टी की सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, कल राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा राज भवन मार्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, छात्रों के मुद्दे हैं और जिस तरह से सीवान में AK 47 से गोलियां चलाई गई। अभी तक DM और बड़े पुलिस अधिकारी को सस्पेंड नही किया गया? छोटे पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है।

इसलिए दोबारा मंत्री नहीं बने मंगल पांडे- मीसा भारती

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने हलफनामे में यह कहा है कि जो एक-47 से फायरिंग हुई है। वह हवाई फायरिंग हुई है। इस पर सांसद मीसा भारती ने कहा कि, लोगों ने देखा कि फायरिंग हुई है। वो खुशी में तो नही की गई है। बिहार में डस्टबिन घोटाले की भी बात सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के कार्यकाल में हुआ है। इस पर मीसा भारती ने कहा कि यही कारण है की मंगल पांडे को दोबारा मौका नहीं मिला है, उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। क्योंकि सबको पता है किस तरह का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि, बिहार में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। सैलरी नहीं मिल रही है और जो मंत्री है, भाजपा के वह घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं।

जेपीएससी परीक्षा रद्द होने पर कही ये बात

झारखंड में छात्रों की बातें सरकार ने मान ली है और जेपीएससी परीक्षा रद्द करने पर मीसा भारती ने कहा कि, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की 12 मांगे थी, सरकार ने 10 मांगे मान ली है, और जो दो मांगे हैं। उसके ऊपर बातें हो रही हैं। उसका भी निष्कर्ष निकल जाएगा।

सरकार द्वारा जेपीएससी परीक्षा रद्द करने पर परीक्षा में नियुक्त हुए छात्र अब धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि हम लोग नौकरी कर रहे हैं। नियुक्ति रद्द होने के बाद हम लोगों का क्या होगा? इसपर मीसा भारती ने कहा कि, यह सरकार का मामला है, सरकार उसको देखेगी की किस तरह से उनके भी साथ भी न्याय करें।

नीतीश को सुपर सीएम बुलाने पर कही ये बात

नीतीश कुमार को आज कार्यकर्ताओं के द्वारा सुपर सीएम कहा गया है। इसपर सांसद मीसा भारती ने कहा कि, यह उनका मामला है। बिहार सरकार में नीतीश जी का बीजेपी के साथ किस तरह का तालमेल हुआ है? किस तरह की बातें हुई है? यह वही लोग बताएंगे। वहीं, आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों के महाधरना पर उन्होंने कहा कि, सरकार को बिहार के छात्रों से कोई मतलब नहीं है, उनसे बातें करनी चाहिए। उनके समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अशोक धाम भगदड़: ‘सिर्फ मुआवजा देने से काम नहीं चलेगा’, पीड़ितो से मिलने पहुंचे PK का बड़ा बयान