शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों की ओर बढ़ रही है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य कोटे का करीब 68 प्रतिशत है। हालांकि अब तक 11 प्रतिशत पानी कम गिरा है, जिसके कारण 40 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। केवल 15 जिले ऐसे हैं जहां औसत से अधिक पानी बरस चुका है।

READ MORE: 26 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का गणेश स्वरूप में श्रृंगार दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

IMD भोपाल के मुताबिक पिछले एक सप्ताह तक पूर्वी हिस्से को तरबतर करने वाला मानसून अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भागों में सक्रिय होगा। अगले दो दिनों तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को भिंड, दतिया और सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई इंच से अधिक पानी गिरने की संभावना है।

READ MORE: MP Morning News: सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन, रक्षाबंधन पर सेना के जवानों को राखी भेजेंगी बीजेपी की महिला कार्यकर्ता, मां नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल नदी में गंदा पानी मिलने पर NGT सख्त, CM डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम 

सामान्य से कम बारिश वाले जिलों में जलस्तर और कृषि पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m