कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर पहले युवकों अपहरण किया गया। इसके बाद बीहड़ में मुर्गा बनाकर जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं युवकों को पीट-पीटकर बाइक चोरी की बात जबरन कहलवाई और आरोपियों ने एक लाख रुपये भी मांगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पांचों युवकों के साथ मारपीट की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले इन युवकों का अपहरण किया गया। फिर बीहड़ में मुर्गा बनाकर मारपीट की गई। आरोपियों ने इन युवकों से बाइक चोरी की बात कहलवाई और अवैध हथियार रखकर के भी वीडियो बनाने का आरोप है। पहले तीन युवकों का अपहरण किया। फिर उन्हीं से फोन लगवा कर दो साथियों को और बुलाया।
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर शादी से मुकरा युवक, युवती ने लगाए शारीरिक शोषण के आरोप
वहीं पीड़ितों की शिकायत पर पोरसा थाना पुलिस ने 8 नाम दर्ज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इस संबंध में अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि 10 जून को फरियादी तोमर सिंह ने FIR दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसको और उसके साथियों लक्की, हर्ष, मोहित और सचिन को 8 आरोपियों ने पकड़कर रखा और मारपीट की। आरोपियों ने मोटरसाइकिल की चोरी कबूल कराई और अवैध हथियार भी रखा।
चार गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
अंबाह एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। इसके बाद फरियादी ग्वालियर चले गया और फिर 10 जून को रिपोर्ट कराई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी पुलिस को मिला है। जिसके बाद गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 8 में 4 आरोपी प्रमोद तोमर, विष्णु तोमर, वीरु तोमर और आकाश तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष चार आरोपी मनीष, खिलाड़ी, छोटू और हिमांशु सिकरवार की तलाश जारी है।

