शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Morning News: अक्षय तृतीया पर आज प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां होंगी। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व उज्जैन में अलग-अलग आयोजन होंगे। उज्जैन में बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। 

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष को घेरेगी बीजेपी

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी विपक्ष को घेरेगी। 10 दिनों तक कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलेगा। जमीनी स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। लोकसभा और विधानसभा स्तर पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सिलसिले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस  करेंगे भाजपा अपने इस अभियान के जरिए यह बताने की कोशिश करेगी की कांग्रेस की नीति महिला विरोधी है। 

भगवान परशुराम की जन्मस्थली जाएंगे सीएम

परशुराम जयंती पर सीएम डॉ मोहन यादव भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। जानापाव में आयोजित ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में शामिल होंगे।महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। 

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम

सीएम आज उज्जैन-इंदौर और धार दौरे पर रहेंगे जहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस  करेंगे। 10: 45 पर पीएम श्री हेली सेवा का उद्घाटन करेंगे। 11:35 बजे  उज्जैन पहुंचेंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड उज्जैन में नए प्रतीक्षालय का उद्घाटन करेंगे।11:45 हामूखेड़ा में सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 पर कार्तिक मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 पर जानापाव में परशुराम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1:50 पर धार के सिसोदिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में जाएगी। 2:35 पर धार के मोहनखेड़ा में अधिराज पाड़ना महोत्सव में मौजूद रहेंगे। शाम 4:05 पर इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 5:45 पर बड़ा गणपति इंदौर से परशुराम जयंती शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। रात 8 बजे उज्जैन पहुंचेंगे जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। 

फेल जिला अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस

3 दिन चला कांग्रेस में संगठन का मंथन हुआ। जिसमें जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ रिव्यू हुआ। रिव्यू के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को मैदान में उतरने की हिदायत दी। सूत्रों के अनुसार, दर्जनभर दिग्गज जिला अध्यक्ष के तौर पर फेल साबित हुए हैं। जिसके बाद आशंका है कि महज 8 महीने बाद ही फेल जिला अध्यक्ष को बदला जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m