MP Morning News Today: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैराथन बैठकें करेंगे। सीएम सुबह10:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे जहां सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। सुबह 11:45 बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की मई और जून राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे। दोपहर 12:45 पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन भवन में बैठक होगी। मंत्रालय में दोपहर 3:30 जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं शाम 4:30 बजे नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी।
आपातकाल दिवस पर बड़ा कार्यक्रम
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम होगा। रवीन्द्र भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दो हजार मीसाबंदी परिवार शामिल होंगे।समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव रहेंगे। लोकतंत्र सेनानी के साथ-साथ आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले करीब दो हजार मीसाबंदी परिवारों के सदस्य शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मीसाबंदियों तथा उनके परिजनों को मंच से सम्मानित करेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के प्रति सरकार की कृतज्ञता को प्रकट करेगा। बता दें कि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था।
NEET पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नीट को लेकर देशभर में आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस के 28 बड़े नेता देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के बारे में जानकारी देंगे। भोपाल में सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मध्य प्रदेश के चार नेता अलग-अलग राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इलाहाबाद, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नागपुर, विक्रांत भूरिया हैदराबाद और बिलासपुर में जयवर्धन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 25 जून से 9 अगस्त तक देशव्यापी प्रोटेस्ट चलेगा। 9 अगस्त को कांग्रेस दिल्ली में बड़ा प्रोटेस्ट करेगी। नीट गड़बड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

