भोपाल। MP Morning News Today: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:15 बजे हासमपुरा (उज्जैन) से चंद्रावतीगंज वि.स. सांवेर (इंदौर) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे चंद्रावतीगंज में इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड रोड परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1:15 बजे चंद्रावतीगंज से इंदौर पहुंचेंगे। दोपहर 1:25 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम पितृ पर्वत में शामिल होंगे। 

इसके बाद सीएम दोपहर 2:10 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:50 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात 8:00 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

21 जून को होगी NEET परीक्षा

21 जून को NEET की दोबारा परीक्षा होगी। ‎अभ्यर्थी को टाइम टेबल और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। ‎परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे रहेगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ‎सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक होगा। वहीं ‎दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को स्वीकृत 65 मिनट के प्रतिपूरक समय मिलेगा। ‎

अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हल्के रंग के साधारण वस्त्र पहनने और मोटे कपड़ों, बड़े बटन, अधिक जेबों वाले परिधानों, आभूषणों, घड़ियों, बेल्ट एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं से परहेज करने के निर्देश हैं।

किसानों के खाते में आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि

आज पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से किसान सम्मान निधि की 23 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरित करेंगे। 9 करोड़ 500 किसानों के खातों में राशि डाली जाएगी। एमपी के 81 लाख 67 हजार किसानों को भी 1 हजार 37 करोड़ की राशि डाली जाएगी।  

राष्ट्रपति का जबलपुर दौरा  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जबलपुर दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट है। कार्यक्रम स्थलों और आवागमन मार्ग के 15 किमी दायरा ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। यह आदेश 20 जून सुबह 10 बजे से 21 जून रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून समेत सभी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर प्रतिबंध रहेगा। 

डुमना एयरपोर्ट, गैरिसन ग्राउंड, सर्किट हाउस, एमईएस रेस्ट हाउस और आरडीवीवी क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र में शामिल हैं। सुरक्षा कारणों से रेड जोन घोषित कर कड़े इंतजाम किए गए हैं। उल्लंघन करने वालों पर वायुयान अधिनियम 1934 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई होगी। बता दें कि 21 जून को योग दिवस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होगीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गैरिसन ग्राउंड में मुख्य आयोजन होगा। 

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज इंदौर में इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे। सांवेर विधानसभा के चन्द्रावतीगंज में भव्य कार्यक्रमआयोजित होगा। यह कॉरिडोर विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है जिससे लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m