दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में रसूलिया-चंदननगर मेन रोड पर महज 200 मीटर की दूरी बचाने के चक्कर में एक बुजुर्ग की जान चली गई। ऑर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड 70 वर्षीय मदनलाल वर्मा एसबीआई एटीएम से पैसे निकालकर रॉन्ग साइड बाइक से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की संदिग्ध मौत: परिजनों ने आलू-बैंगन की सब्जी को बताया जिम्मेदार, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव
रॉन्ग साइड चलना पड़ा भारी, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर
बताया जा रहा है कि एटीएम और घर के बीच सड़क पर 200-300 मीटर का डिवाइडर बना हुआ है। सही रास्ते से जाने के लिए बुजुर्ग को लगभग 200 मीटर घूमकर जाना पड़ता, लेकिन इसी दूरी को बचाने के लिए उन्होंने अपनी बाइक गलत दिशा में मोड़ दी।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग ओवरब्रिज की तरफ से आ रहे ट्रक के सामने आ गए। ट्रक चालक ने ब्रेक लगाकर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन बाइक ट्रक के नीचे आ गई और मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: मासूमों के हाथों में थमा दी तगारी! मजदूरी कराने का VIDEO वायरल, जानिए BRC ने क्या लिया एक्शन!
लापरवाही पर उठे सवाल, मर्ग कायम कर जांच शुरू
हादसे के दो दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की बाइक घटनास्थल के पास सड़क किनारे ही पड़ी रही, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त तक नहीं किया। मृतक के बेटे राजेंद्र वर्मा ने पुलिस को ट्रक का नंबर दे दिया है। देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी के अनुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

