दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आईआईआईटी नागपुर के एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार पलटने से छात्र काल के गाल में सम गया। वहीं इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनमें से एक को नर्मदापुरम रेफर किया गया है।
नर्मदापुरम में रविवार की सुबह पिपरिया-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे पर मटकुली के पास एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नागपुर के छात्र नयन मंडल की जान चली गई। छात्रों से भरी एक अनियंत्रित बलेनो कार पलट जाने से यह दुर्घटना हुई। यह घटना मटकुली से 1 किलोमीटर आगे, छिंदवाड़ा रोड पर हुई है। कार चालक अनय गौर, छात्र सुमेद शबाने, अनुज सिंह और सुमेद भामरे गंभीर रूप से घायल हैं।
ये भी पढ़ें: ‘अरब देशों का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं’, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान, कहा- अरब सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे हैं इसलिए…
सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पिपरिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, एक छात्र की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे नर्मदापुरम रेफर किया गया है। सभी छात्र महाराष्ट्र के नांदेड़, मुंबई, नासिक और इंदौर के निवासी हैं और वर्तमान में आईआईटी नागपुर के हॉस्टल में रह रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 1500 से ज्यादा पदों पर निकली सीधी भर्ती-आवेदन शुरू, एक क्लिक में जानें शैक्षणिक योग्यता से लेकर वेतन तक सब कुछ
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


