भोपाल। MP IPS-IAS Posting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को लापरवाही बरतने वाले कई अफसरों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की। जिसके बाद गुना में नए पुलिस अधीक्षक और सीधी में नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है।
सीधी जिले की जिम्मेदारी 2013 बैच के IAS विकास मिश्रा को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं 2017 बैच की लेडी IPS अफसर गीतिका वसाल को गुना का नया SP नियुक्त किया गया है। गृह विभाग से इसका आदेश जारी हुआ है।


क्यों हटाए गए थे सीधी-गुना के अफसर?
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधी के आकस्मिक भ्रमण के दौरान आम जनता और जनप्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी। वहीं जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए गुना एसपी अंकित सोनी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
क्या है गुना हवाला कांड?
बता दें कि सिवनी की तरह गुना में भी हवाला कांड से हड़कंप मच गया था। जहां हाईवे चेकिंग के दौरान 1 करोड़ रुपये के संदिग्ध कैश पकड़े गए थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 20 लाख में सेटलमेंट कर लिए थे। मामला तूल पकड़ते ही डीआईजी अमित सांघी देर रात थाने पहुंचे। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच में जुट गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

