शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पुलिस विभाग की बड़ी खबर सामने आई है। यहां 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मी ट्रांसफर के आदेश को नहीं मान रहे थे। इनमें से किसी ने भी ट्रांसफर वाली जगह पर आमद नहीं दी थी।
यह कार्रवाई डीसीपी (DCP) श्रद्धा तिवारी ने की है। सस्पेंड होने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, ASI, 2 कांस्टेबल, 4 हेड कांस्टेबल शामिल है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

