रणधीर परमार, छतरपुर। Militry Station Nowgong Fire News: मध्य प्रदेश के छतरपुर के नौगांव में आर्मी कैंट (मिलिट्री स्टेशन) में भीषण आग लग गई। आग करीब 3 किलोमीटर तक फैली है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
दरअसल, स्टेशन के पीछे जंगलनुमा इलाके में यह आगजनी हुई है। जिसमें कई पेड़ जलकर खाक हो गई। वहीं नौगांव से 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां इस पर काबू पाने में जुट गई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस समेत एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह है कि किसी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

