हर्षराज गुप्ता, खरगोन. मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 20 देसी कट्टे और पिस्टल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं.
बता दें कि इस कार्रवाई को कोतवाली पुलिस ने अंजाम दिया है. तस्कर सिगनूर से अवैध हथियार खरीदकर भिंड ले जा रहे थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तस्करों को रवि काटन फैक्ट्री के पास धर दबोचा और अवैध हथियार जब्त किए.
इसे भी पढ़ें- रेत माफियाओं पर पुलिस का एक्शन: चंबल नदी से अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 3 बदमाश वाहन लेकर फरार
जब्त हथियार की कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में एमपी धर्मराज मीना ने बताया कि भिंड के रहने वाले आरोपियों के पास से 20 अवैध हथियार बरामद हुए. अभिषेक भदौरिया सहित दो नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है.

