प्रीत शर्मा, मंदसौर. मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले में 2 पुलिसकर्मी को तस्कर का बर्थडे सेलिब्रेट करना महंगा पड़ गया. केक काटने के वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है. एसपी अभिषेक आनंद ने इस मामले में दोनों ASI को निलंबित कर दिया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नई आबादी थाने पर पदस्थ एएसआई जगदीश ठाकुर और एएसआई सुनील तोमर तस्कर पप्पू दायमा का जन्मदिन मनाकर केक काट रहे थे. जब वीडियो एसपी अभिषेक आनंद के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया.
इसे भी पढ़ें- MP में एक शादी ऐसी भी… घोड़ी पर सवार हुई किसान की बेटी, DJ की धुन पर जमकर थिरके परिजन, जानें अनोखी मैरिज की रोचक स्टोरी
इस दौरान उन्हें मंदसौर पुलिस लाइन पर पदस्थ रहना होगा. एसपी कार्यालय से जारी हुए आदेश में स्पष्ट रूप से तस्कर पप्पू दायमा को आदतन अपराधी भी बताया गया है. उसके खिलाफ वायडी नगर थाने में कई केस दर्ज हैं. अपराधी के साथ पुलिसकर्मियों के संबंध जगजाहिर होना, कई सवाल खड़े करता है.

