अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली कस्बे में आयोजित गणेश चतुर्दशी के सार्वजनिक आयोजन में जमकर फूहड़ अश्लील डांस का प्रदर्शन किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद बरेली श्री हिंदू सब समिति के सचिव अखिल खरे ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समिति के सचिव अखिल खरे ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह धार्मिक आयोजन के नाम पर फूहड़ और अश्लील बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की घोर निंदा की है। बता दें कि बीती रात बरेली में श्री हिंदू सब समिति के अध्यक्ष द्वारा राई लोक नृत्य के नाम पर मंच पर अश्लीलता फैलाई गई। जो समस्त हिन्दू समाज के लिए शर्मनाक है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन न हो इसके लिए समिति के लोग बैठक कर इसका निंदा प्रस्ताव पारित करेगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

