कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाइकोर्ट द्वारा ओबीसी रिजर्वेशन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं इस मामले पर OBC महासभा के संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार का बयान सामने आया है।
READ MORE: 5 हजार की रिश्वत लेते BEO कार्यालय का बाबू गिरफ्तार, चौकीदार से GPF के नाम पर मांगे थे 10,000
ओबीसी महासभा अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि माननीय न्यायालय जबलपुर हाईकोर्ट ने ओबीसी रिजर्वेशन से जुड़े लंबित प्रकरण में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। ओबीसी आरक्षण के मामले में ओबीसी सामान्य और अधिवक्ताओं की अपनी बात रखी गई है। माननीय न्यायालय ने इस प्रक्रिया में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
READ MORE: सरकारी क्वार्टर में खामोश मिली जिंदगी: ड्यूटी पर नहीं पहुंचे ASI, साथी पुलिसकर्मियों ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश
2019 से शुरू हुए मामले में 7 साल गुजर चुके है, लेकिन अभी तक हमारे ओबीसी वर्ग के जो बच्चे हैं अभ्यर्थी हैं,वह अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं। जो सामाजिक न्याय की अवधारणा थी वह अभी भी पेंडिंग है। माननीय न्यायालय दो-तीन महीने में अपना फैसला सुनाएंगे,तब तक हमारे पिछड़े वर्ग के बच्चे असमंजस में रहेंगे की फैसला पक्ष में आएगा या विपक्ष में आएगा? लगभग 80 से 90 हजार बच्चे पिछड़े वर्ग के हैं,जो इस मामले से प्रभावित हैं। हम माननीय न्यायालय से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द हमारे पक्ष में जो भी फैसला है वह सार्वजनिक करें। ताकि ओबीसी वर्ग के बच्चों को लाभ मिल सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


