अजयारविंद नामदेव, शहडोल। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सहायक उप निरीक्षक के सरकारी आवास से उनका शव बरामद हुआ, रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन जब सुबह वे थाने नहीं पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मियों को चिंता हुई,संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर कोई जवाब नहीं मिला, इसके बाद पुलिसकर्मी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। 

READ MORE: नौरादेही अभयारण्य के पास NH-45 पर लैंडस्लाइड, टेबल टॉप हाईवे पर यातायात ठप; मलबा हटाने का काम जारी 

शहडोल  कोतवाली में अपदस्थ ASI कैलाश मिश्रा अपने सरकारी आवास में रह रहे थे, सुबह निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें फोन किया। लगातार संपर्क का प्रयास विफल रहने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे,दरवाजा खोलने पर अंदर ASI का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

READ MORE: ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में प्रशासनिक लापरवाही: भीषण गर्मी और उमस से दर्जनों छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ASI की तबीयत कैसी थी और घटना से पहले उनकी किसी से बातचीत हुई थी या नहीं,अब इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अहम कड़ी साबित होगी, जिससे मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति साफ होगी,सरकारी आवास में पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से विभाग में शोक का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m