भोपाल। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न चिकित्सकों का मुद्दा उठाया है। सिंघार ने बढ़ती महंगाई और एमबीबीएस की बढ़ी फीस का हवाला देते हुए MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 14,337 से बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह करने की मांग की है।

एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड 14,337 से बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह करने की मांग की है। उन्होंने शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न चिकित्सकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इंटर्न 24 घंटे इमरजेंसी, वार्ड और मरीजों की देखभाल जैसी सेवाएं देते हैं। सिंघार ने बढ़ती महंगाई और एमबीबीएस की बढ़ी फीस का हवाला दिया।

ये भी पढ़ें: 68 कॉलेजों में ‘फिनटेक विथ AI’ का सर्टिफिकेट कोर्स होंगे शुरू: CM डॉ मोहन बोले- छात्रों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग

सिंघार ने अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड तय करने की मांग की हैं। नेता प्रतिपक्ष ने हर वर्ष महंगाई के अनुसार स्टाइपेंड बढ़ाने की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 3,600 एमबीबीएस इंटर्न इस मुद्दे से प्रभावित है। सिंघार ने इंटर्न चिकित्सकों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m