राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ‘एआई (AI)’ और ‘फिनटेक विथ एआई (Fintech with AI)’ के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स बिल्कुल नि:शुल्क संचालित किए जाएंगे।
IIT दिल्ली के सहयोग से मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए जा रहे इन सर्टिफिकेट कोर्स में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए IIT दिल्ली का सहयोग लिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उद्योग (Industry) की वर्तमान आवश्यकताओं और आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना है, ताकि वे डिजिटल युग में नवाचार के साथ आगे बढ़ सकें।
दतिया उपचुनाव: बीजेपी भीतरघातियों और निष्क्रियों पर कसेगा शिकंजा, 250 से ज्यादा नेताओं
लक्ष्य किया गया दोगुना, 2,000 छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में इस प्रशिक्षण का लक्ष्य 1,000 विद्यार्थियों का रखा गया था, जिसे बढ़ाकर अब दोगुना यानी 2,000 विद्यार्थी कर दिया गया है। इन कॉलेजों में उपलब्ध होगी यह सुविधा- प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी (Autonomous) कॉलेजों में यह नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
अजब-गजब मामलाः सांप ने काटा तो परिजन डिब्बे में बंद कर ले आए अस्पताल, नजारा देख डॉक्टर भी रह गए दंग
इन क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के दरवाजे
इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को कई प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर करियर और जॉब ऑप्शंस मिलेंगे।बैंकिंग एवं डिजिटल वित्तीय सेवाएं, फिनटेक (FinTech) कंपनियां, आईटी (IT) सेक्टर, स्टार्ट-अप्स और टेक इनोवेशन्स।
अमरनाथ यात्रा बस हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 घायलों में MP के
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


