बलवंत भट्ट, मंदसौर। जिला अस्पताल में उस वक्त एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला वाकया देखने को मिला, जब सांप के डसने के बाद परिजन मरीज के साथ-साथ उसी जिंदा सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सीधे अस्पताल पहुंच गए। इस मंजर को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टर और अन्य लोग भी दंग रह गए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मामला मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर का है। यहाँ एक युवक को एक जहरीले सांप ने काट लिया था। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन युवक को इलाज के लिए मंदसौर जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालाँकि, परिजनों ने समझदारी दिखाने के चक्कर में उस सांप को भी किसी तरह पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और मरीज के साथ अस्पताल ले आए। परिजनों का मानना था कि सांप को देखकर डॉक्टर यह आसानी से पहचान सकेंगे कि वह कितना जहरीला है और उसी हिसाब से सही एंटी-वेनम (एंटी स्नेक वेनम) व इलाज दे सकेंगे।

बालक छात्रावास में शराब-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल: नशे में धुत अधीक्षक ने छात्रों- कर्मियों से की गाली-गलौज

डॉक्टरों ने बताया खतरनाक, दी यह सलाह

अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज का इलाज शुरू किया और सांप को भी देखा। हालांकि, चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों ने परिजनों के इस कदम को बेहद जोखिम भरा और खतरनाक बताया है। सांप को डसने के बाद पकड़ने की कोशिश करना या उसे अस्पताल लाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। काटने के बाद सांप बेहद आक्रामक और गुस्सैल हो जाता है, जिससे आसपास के अन्य लोगों को भी उसके डसने का गंभीर खतरा बना रहता है।

जंगली सियार का आंतकः सो रही महिला का होंठ चबाया, राहगीरों को किया लहूलुहान, 25 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m