इन्द्रपाल सिंह इटारसी। शहर के घनी आबादी वाले नाला मोहल्ला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जंगली सियार ने अचानक भारी उत्पात मचा दिया। सियार ने घरों के अंदर घुसकर सो रही महिलाओं और रास्ते से गुजर रहे राहगीरों पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, हमले की सबसे खौफनाक वारदात घर में सो रही एक महिला के साथ हुई। सियार ने महिला पर हमला कर उसके होंठ का हिस्सा चबा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके अलावा सियार के अचानक हमले से कई राहगीर भी लहूलुहान हो गए।

अस्पताल में घायलों का तांता, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ सभी को एंटी-रेबीज (Anti-Rabies) इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। गंभीर रूप से जख्मी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज जारी है। घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एहतियात के तौर पर स्थानीय थाने से पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया है।

28 जुलाई महाकाल भस्म आरती: ॐ, सूर्य और चंद्र अलंकरण से बाबा का मनमोहक श्रृंगार, यहां करें दर्शन

आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने सियार को मार गिराया

इलाके में लगातार हो रहे हमलों और अफरा-तफरी के बीच मोहल्ले के युवकों ने हिम्मत दिखाई और लाठियों से पीट-पीटकर सियार को मौत के घाट उतार दिया, तब जाकर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

MP Weather Update: 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! बंगाल की खाड़ी से आया नया सिस्टम, जानिए अपने शहर के हाल

उचित इलाज दिया जा रहा

डॉ. विकास जेतपुरिया -ड्यूटी डॉक्टर, शासकीय अस्पताल इटारसी ने बताया कि रात करीब 10 बजे से एक के बाद एक सियार/जंगली जानवर के काटने से जख्मी लोग अस्पताल आने लगे। देखते ही देखते मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। सभी घायलों को त्वरित और उचित इलाज दिया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m