राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने और चुनाव में भितरघात रोकने के लिए मध्य प्रदेश बीजेपी ने अचानक नेता-कार्यकर्ताओं की ‘कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट’ (CR) तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट के आधार पर चुनाव के बाद कड़ी कार्रवाई के संकेत हैं।
200 सदस्य और 50 बड़े नेताओं की टीम सक्रिय
दतिया में पार्टी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए एक विशाल टीम तैनात की गई है। इस पूरी कवायद में करीब 200 सदस्य और लगभग 50 बड़े नेता शामिल हैं। पहली सूची दतिया क्षेत्र के लिए ही तैयार की जा रही है, जिसमें चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहने वाले और संभावित भितरघात करने वाले नेताओं के नाम और दिनभर की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Datia By-Election: थमेगा चुनावी शोर; BJP बोली- ‘जनता विकास के साथ’, कांग्रेस का तंज
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए मंत्रियों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेताओं को काम पर लगाया गया है। इतना ही नहीं, निष्पक्ष निगरानी के लिए पड़ोसी राज्यों से भी बीजेपी नेताओं को दतिया भेजा गया है।
अजब-गजब मामलाः सांप ने काटा तो परिजन डिब्बे में बंद कर ले आए अस्पताल, नजारा देख डॉक्टर भी रह गए दंग
आरएसएस (RSS) की भी अलग से पैनी नजर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी दतिया चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी दतिया में ही डेरा जमाए हुए हैं और अपनी स्तर पर अलग से एक स्वतंत्र रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। दतिया के एक सरकारी होटल में पिछले तीन दिनों से इस विशेष टीम की लगातार बैठकें हो रही हैं। मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग को सटीक बनाए रखने के लिए हर दिन सुबह 8 बजे और रात 10 बजे दो बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा बस हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 घायलों में MP और

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


