बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नीट पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में काबिज होने के बाद 90 बार पेपर लीक हुए। वहीं उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की भी मांग की है।
मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के चलते मंदसौर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि, जब से नरेंद्र मोदी देश की सत्ता पर काबिज हुए है, तब से 90 बार पेपर लीक हुए है। अब तक 4 बार नीट का पेपर लीक हो चुका है। साथ ही 50 बार परीक्षाएं रद्द हुई है। नौकरियों में भी करप्शन होता है।
ये भी पढ़ें: मंत्री कृष्णा गौर की रिश्तेदार पर जमीन कब्जाने का आरोप, JCB लेकर खेत में घुसीं, विरोध पर बवाल
उन्होंने कहा कि, सरकार ने शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दिया हुआ है। जब भी पेपर लीक हुआ तो आरएसएस के या भाजपा के लोग इसमें शामिल मिले है। जीतू पटवारी ने मांग की है कि, पेपर लीक मामला इतना महत्वपूर्ण है तो इसमें फांसी की सजा क्यों नहीं की जा रही। क्यों आरोपी छूट रहे है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग भी की है। जीतू पटवारी ने इसके अलावा मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पर तस्करी के साथ आने वाले फोटो को लेकर भी तंज कसा है।

