मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर की एक रिश्तेदार पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि जेसीबी लेकर खेत में जबरन नाली खुदवाई गई। इसका विरोध करने पर मारपीट और धमकी भी दी गई। वहीं इस पर कांग्रेस ने हमला बोला है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है।
टीकमगढ़ के ग्राम बैरवार के ग्रामीणों ने जतारा जनपद पंचायत अध्यक्ष रेखा महेश यादव और उनके बेटे अनीकेत यादव पर फर्जी सीमांकन कर गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कलेक्टर को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि 27 मई को 20-25 लोगों के साथ जेसीबी लेकर खेत में जबरन नाली खुदवाई गई, विरोध पर मारपीट और धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें: सिवनी में श्रेय की होड़! BJP के पूर्व विधायक ने किया पुल का उद्घाटन, सांसद को खबर ही नहीं

पीड़ितों का आरोप है कि रेखा यादव खुद को प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का रिश्तेदार बताकर पटवारी से मिलीभगत कर पुराने नक्शे-रिकॉर्ड बदलवा रही हैं। टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में इनकी कब्जे वाली जमीन पर महाविद्यालय बना था। अब रिश्तेदारी के रसूख से बुलडोजर चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें: सरकारी गाड़ी से बकरी चोरी: शव वाहन पर किसी को नहीं था शक, फिर खुला सनसनीखेज राज


