शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए भारतीय पुलिस सेवा यानि IPS कैडर में नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति राज्य पुलिस सेवा चयन सूची 2025 के आधार पर की गई है और सभी सातों अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर ही आवंटित किया गया है।

2016 बैच अलॉट, 9 वर्ष का मिला अधिकतम भारांक

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सातों अधिकारियों की अर्हकारी सेवा 27 वर्ष पूरी होने के आधार पर उन्हें 9 वर्ष का अधिकतम भारांक दिया गया है। इसके तहत सभी सातों अधिकारियों का आईपीएस सेवा वर्ष 2016 निर्धारित किया गया है।

वरिष्ठता क्रम की बात करें तो इन अधिकारियों को वर्ष 2016 बैच के आईपीएस राजेंद्र कुमार वर्मा के नीचे तथा वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अंकित जैसवाल के ऊपर जगह दी गई है।

आईपीएस कैडर में शामिल होने वाले अधिकारियों के नाम:

  • निमिषा पांडे
  • मलय जैन
  • अमित सक्सेना
  • मनीषा पाठक सोनी
  • सुमन गुर्जर
  • सत्यसाची सराफ
  • सांवर वर्मा

इस पदोन्नति से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में खासा उत्साह है। जल्द ही इन सभी अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m