शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में यदि सत्ता के ताले की एक चाबी आदिवासियों के वोट बैंक की है। पहले प्रदेश में जनजाति, वनवासियों के वोट बैंक के लिए अलीराजपुर और झाबुआ सियासतदारों का केंद्र हुआ करता था। लेकिन अब आदिवासियों तक पहुंच के लिए बालाघाट केंद्र बनता जा रहा है। मामला आदिवासियों की बच्चों की मौत के मामले से जुड़ा हुआ था। अब बालाघाट में आगामी 06 अक्टूबर को RSS प्रमुख मोहन भागवत की आमद दर्ज होगी। बता दे कि हाल ही में राहुल गांधी ने भी बालाघाट का दौरा किया।

READ MORE: पचमढ़ी और इंदौर के बाद अब उज्जैन पर राहुल गांधी की नजर! ब्लॉक-मंडल अध्यक्षों को देंगे 2028 की जीत का मास्टरमंत्र

दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत बालाघाट जिले के लांजी ब्लॉक के कारंजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बताया जा रहा है कि यहां मोहन भागवत स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साथ आदिवासी, वनवासी, जनजाति समूह से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि यह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित रहा है। कारंजा में आरएसएस का वनवासी कल्याण आश्रम लंबे समय से कार्यरत है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीमारियों से हुई आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर बालाघाट प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सुर्खियों में रहा। लिहाजा एक के बाद एक राजनीतिक हस्तियों ने अपनी आमद दर्ज कराई। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता का मुद्दा भी सियासतदारों ने जमकर उठाया। राहुल गांधी के दौरे के बाद मोहन भागवत के कार्यक्रम को कई राजनीतिक चश्मो से देखा जा रहा है। मामले पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने कहा कि बीजेपी हो या आरएसएस आदिवासी का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए किया गया। बालाघाट मामले में प्रदेश के आदिवासियों की बद से बदतर स्थिति को उजागर किया है। लिहाजा प्रदेश के आदिवासियों के डैमेज कंट्रोल के लिए ऐसी कवायद की जा रही हैं।

READ MORE: राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर घमासान: पटवारी बोले- SP-कलेक्टर को छोड़ेंगे नहीं, BJP का पलटवार- धमकाना कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली

 मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता योगेश गुप्ता ने कहा कि यह कांग्रेस को हर मामले पर राजनीति नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है। समाज के हर वर्ग समेत आदिवासियों वनवासियों जनजातीय के लिए भी कार्यकर्ता है। इन्हीं कार्यों के चलते मोहन भागवत का बालाघाट के लांजी ब्लॉक में दौरा स्वाभाविक है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m