राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बीजेपी की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नॉमिनेशन रद्द करने का फैसला लिया। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों ने ही आपराधिक प्रकरण की जानकारी दी थी। आपराधिक प्रकरण की पुष्टि होने के बाद ही बीजेपी ने तीसरी सीट की तैयारी की थी।
एमपी में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी उथल पुथल मची हुई है। बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन पर आपराधिक प्रकरण छुपाने का दावा किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान आपत्ति दर्ज कराते हुए शपथ पत्र में तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने जांच के बाद मीनाक्षी का नामांकन रद्द कर दिया। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में हंगामा खड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले MP में खेला: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, विधानसभा में बीजेपी ने मनाया जश्न

इस बीच सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मीनाक्षी नटराजन को अपनों ने ही धोखा दिया। राज्यसभा का टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेसियों ने ही मीनाक्षी नटराजन के आपराधिक प्रकरण की जानकारी दी थी। इसकी पुष्टि होने के बाद ही बीजेपी ने तीसरी सीट की तैयारी की थी। मीनाक्षी का नामांकन जमा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रही थी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायकों के स्पेशल विमान की वापस कराई गई लैंडिंग: मीनाक्षी बोलीं- षडयंत्र हुआ है, भारत निर्वाचन आयोग जाएगी Congress
इधर, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने अपनो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘पीसीसी चीफ ने गलत प्रत्याशी का चयन किया आपकी पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने। जानकारी छुपाई आपकी प्रत्याशी ने, आपराधिक प्रकरण की जानकारी लीक की आपकी पार्टी के नेताओं ने। आपके बक़ील ही नाकाबिल निकलें फिर भाजपा को कोसने से क्या फ़ायदा ??? यह तो वही बात हुई छलनी में दूध निकालो फिर किस्मत को दोष दो कि दूध नीचे बिखर गया। अच्छा होगा कांग्रेस अपना आत्मावलोकन करे और अपने घर के भेदिये को पहचाने।


