सुरेश पांडेय, सिंगरौली। चितरंगी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह को सामाजिक नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘राष्ट्र रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग में ISRHE संस्था द्वारा ‘राष्ट्र रत्न एवं विकसित भारत सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इसी समारोह में डॉ. स्वाति सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश

7 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बिल्व पत्र और चंद्र के अलौकिक श्रृंगार से सजा दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन

समारोह में मुख्य अतिथि श्री रमेश चंद्र रथ, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, पूर्व चेयरमैन PSC, रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड, सदस्य NCH, रक्षा मंत्रालय तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता भाजपा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आमंत्रित अतिथि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण में योगदान

डॉ. स्वाति सिंह को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता और महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों को सम्मान समारोह में विशेष रूप से सराहा गया। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में सम्मान मिलने से ग्राम पंचायत कोरसर में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सम्मान केवल सरपंच डॉ. स्वाति सिंह का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे कोरसर पंचायत क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

2 मानसूनी सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन रहेगा भारी बारिश का दौर! MP के इन जिलों में चेतावनी

राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान, ग्रामीणों में खुशी

डॉ. स्वाति सिंह ने सम्मान मिलने पर इसे अपने सामाजिक दायित्वों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा बताया। वहीं ग्रामीणों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान क्षेत्र की पहचान को भी नई ऊंचाई देने वाला है। डॉ. स्वाति सिंह की इस उपलब्धि पर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m