MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी तो कई जगहों पर बादल बरस रहे हैं। जिससे तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र ने बताया कि एमपी में 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, दो ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को भोपाल-नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग में आंधी के बाद बौछारें पड़ीं। आंधी बारिश के बीच गुना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर जिलों में मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर उपज भीग गई। खरगोन में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन, NEET UG परीक्षा आज, फिर महंगी हुई बिजली, जानें क्या कुछ रहेगा खास
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सिंगरौली, सतना, सीधी, सागर, सिवनी, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, मंडला, अनूपपुर, अशोकनगर, दतिया, दमोह, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरिसंहपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पाढुर्णा में पानी गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

