निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में माता सीता पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल मच गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग भड़क उठे और टिप्पणी का विरोध किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मंच पर प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर समेत कई सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे। वहीं लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सिवनी जिले के बरघाट से एक विवादित मामला सामने आया है। दरअसल, प्रगति उत्सव के नाम से 6 जून को आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मंच से माता सीता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा। घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कड़ा विरोध जताया और नाराजगी जाहिर की।
ये भी पढ़ें: मारपीट कर पत्नी की हत्या, फिर बोरे में भरकर जला दिया शव, कपड़े की एक चिंदी ने खोल दी हत्याकांड की परतें
बताया जा रहा है कि बरघाट में आयोजित प्रगति उत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान अयोध्या UP से पहुंचे एक व्यक्ति ने मंच से माता सीता को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी की। जैसे ही यह टिप्पणी लोगों के संज्ञान में आई, कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।
ये भी पढ़ें: न थका, न रुका और न हारा! 17 साल से पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, जमीन बेची-कर्ज लिया लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मंच पर मौजूद थे। घटना के बाद लोगों ने आयोजकों और प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

