सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से दो साल की मासूम के अपहरण की घटना ने सनसनी फैला दी थी। फरियादी की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई। करीब 10 टीमें, 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी और साइबर सेल को बालिका की तलाश में लगाया गया। 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। वहीं 36 घंटे बाद पुलिस ने बच्ची को झारखंड से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र स्थित बस स्टैंड से दो साल की मनीषा सिंह गोंड का अपहरण हो गया था। फरियादी अर्जुन सिंह की सूचना पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में करीब 10 टीमें, 150 से अधिक पुलिसकर्मी और साइबर सेल को बालिका की खोज में लगाया गया। वहीं 10,000 का इनाम भी घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें: CISF की बाउंड्री वॉल बनी मौत का जाल! किशोर के गले में घुसा नुकीला सरिया, जबड़े को चीरते हुए मुंह से निकला बाहर

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रेस किया। जांच में सामने आया कि आरोपी बालिका को लेकर माजन मोड़, नौगढ़ होते हुए झारखंड की ओर फरार हुआ है। स्थानीय ऑटो चालकों, बस कंडक्टरों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान विनोद महतो, निवासी झारखंड के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: पुलिया से नीचे गिरे बाइक सवार: कोचिंग से घर लौट रहे थे छात्र और छात्रा, VIDEO आया सामने

इसके बाद सिंगरौली पुलिस की विशेष टीम ने झारखंड में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और मासूम बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मात्र 36 घंटे के भीतर इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। यह कार्रवाई “मुस्कान अभियान” के तहत सिंगरौली पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m