सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल का एक खास और संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर गौरव बैनल और विधायक रामनिवास शाह को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया, जिसके बदले कलेक्टर ने भी छात्राओं को उपहार स्वरूप छाते और स्कूल बैग भेंट किए।
ये भी पढ़ें: बारिश का कहर! प्रभावितों के बीच पहुंचीं मंत्री प्रतिमा बागरी, बांटे भोजन के पैकेट; अफसरों को दिए निर्देश
स्मार्ट क्लास का निरीक्षण, पढ़ाई और सफाई पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल में पठन-पाठन का स्तर, विद्यार्थियों की उपस्थिति और स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद शिक्षकों को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
ये भी पढ़ें: रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव: बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, कपड़ा और शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश
‘लक्ष्य तय कर मेहनत करें छात्र’ – कलेक्टर गौरव बैनल:
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नियमित स्कूल आने और अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और निरंतर प्रयास ही वह चाबी है, जिससे विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और पूरे सिंगरौली जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


