सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस की खिड़कियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह पूरा मामला माडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोयलखुथ का है।

यह बस सविता सरस्वती पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के पीछे चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहतः म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए 10 और 11 अगस्त को कर सकेंगे आवेदन

हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस, चालक की योग्यता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m