राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री और भी पॉवर फुल होंगे। जिन विभागों में मंत्रियों के साथ राज्यमंत्री है, उनका अधिकार और बढ़ेगा। एमपी में दो दिनी सत्ता संगठन की समीक्षा बैठक में राज्यमंत्रियों के अधिकार बढ़ाने पर चर्चा हुई है।

मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री और भी पॉवर फुल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, दो दिनी सत्ता और संगठन की समीक्षा बैठक में राज्यमंत्रियों के अधिकार बढ़ाने पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि जिन विभागों में मंत्रियों के साथ राज्यमंत्री है, उनका अधिकार और बढ़ाया जाएगा। वर्तमान के साथ ही उन्हें अतिरिक्त अधिकार मिलेगा। विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: मंत्रियों के ‘रिपोर्ट कार्ड’ पर घमासानः मंत्री संपतिया बोलीं- शराब कारोबारी से कैसा समन्वय, नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज- ‘शराबखोरी’ ही अब नई व्यवस्था

इन मंत्रियों को मिल सकते हैं अतिरिक्त अधिकार

सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह को अतिरिक्त अधिकार मिल सकता हैं। अभी इन मंत्रियों को सीमित काम मिले हैं। विभागीय कुछ काम ही मिला है। कुछ राज्यमंत्रियों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादलों का अधिकार मिला हुआ हैं। आपको बता दें कि सत्ता-संगठन की बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने समीक्षा बैठक की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m