शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में 2 साल के बाद शिक्षकों का इंतजार खत्म हो गया है। साल 2024 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद से जॉइनिंग की राह देखने वाले 5017 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। 

बता दें कि साल 2022 में भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन निकाला गया था। अभ्यर्थी मध्यप्रदेश माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 के तहत चयनित हुए थे। लेकिन परीक्षा परिणाम आने के बाद नियुक्तियों में देरी से अभ्यर्थियों में नाराजगी थी और उन्होंने कई बार प्रदर्शन भी किए थे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद से लगातार चयनित शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे थे .

स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक (हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल), माध्यमिक शिक्षक (गायन-वादन) के कुल 4067 एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य एवं गायन-वादन) के पदों पर 950 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m