शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद आने वाले भाई दूज पर अवकाश की मांगें तेज हो गई हैं। वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा 6 नवंबर से 10 नवंबर तक दीपावली का अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन अब मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने 11 नवंबर को पड़ने वाले भाई दूज के पर्व पर भी अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें: दीपावली पर MP की जेलों में क्यों बढ़ाई गई चौकसी? 2016 की वो खौफनाक घटना, जिसके बाद हर साल रहता है अलर्ट

संघ ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि परंपरा के अनुसार हमेशा से भाई दूज के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश दिया जाता रहा है। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11 नवंबर को भी छुट्टी दी जानी चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m