शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आई है। आवेदन की तारीखों में हाल ही में हुए बदलाव के बाद अब मोहन सरकार एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। राज्य में अब TET परीक्षा ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कराई जा सकती है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

READ MORE: सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि विभिन्न शिक्षक संगठन लंबे समय से TET परीक्षा को ऑफलाइन माध्यम से कराने की मांग कर रहे थे।

READ MORE: सरकारी नौकरी के नाम पर दुष्कर्म: हॉस्पिटल के लैब टेक्नीशियन ने की दरिंदगी, कमरे में अकेले बुलाकर…

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि TET परीक्षा देने से शिक्षकों को कोई आपत्ति या दिक्कत नहीं है। हालांकि, परीक्षा में कितने शिक्षक शामिल होंगे और इसके क्या तय मापदंड होंगे, इन सभी पहलुओं को लेकर विभाग द्वारा कानूनी सलाह भी ली जा रही है। अक्सर ऑनलाइन परीक्षाओं में तकनीकी खामियों, सर्वर डाउन होने और दूर-दराज के क्षेत्रों में अभ्यर्थियों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए शिक्षक संघ लगातार ऑफलाइन परीक्षा की मांग उठा रहे थे। शिक्षा विभाग की इस पहल से लाखों परीक्षार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m