चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सरकारी अस्पताल में नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने युवती से दोस्ती बढ़ाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना तुकोगंज की है।

यह भी पढ़ें: 2 हजार के लालच में दोस्त को बेचा बैंक खाता, USDT एक्सचेंज के नाम पर ठगी, ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0′ में 4 गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी कि वह पिछले काफी दिनों से नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ देवेंद्र वर्मा से उनकी पहचान हुई। उसने पीड़िता को कहा कि वह उसे एक अच्छी नौकरी लगा देगा। 

यह भी पढ़ें: बिजली ग्रिड पर आग लगाने वाली महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, इस वजह से हुआ था विवाद

जिसके बाद पीड़िता और लैब टेक्नीशियन के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान देवेंद्र ने पीड़िता को अकेले में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m