MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 11 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से मंदिर में की शादी
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर फेमस होने वाली मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में है। मोनालिसा ने अपने पिता के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर दी। केरल के एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया है। पढ़ें पूरी खबर
सागर दलित हत्याकांड में CBI जांच के आदेश
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरोदिया नोनागिर गांव में हुए बहुचर्चित दलित युवती अंजना हत्याकांड मामले में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
महाकाल के दरबार में देवकी नंदन ठाकुर और फिल्म एक्ट्रेस
Ujjain Mahakal Temple: धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पढ़ें पूरी खबर
स्प्रे छिड़ककर नाबालिग से रेप
मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। इसी से जुड़ी 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। छतरपुर में नशीला स्प्रे छिड़क कर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। वहीं शिवपुरी में चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने 5 साल की मासूम से दरिंदगी की। पढ़ें पूरी खबर
एमपी BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से बीमार थीं। आज शाम 5 बजे बैतूल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर IT का बड़ा छापा
राजधानी भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ा छापा मारा है। दिल्ली की IT टीम ने सुबह 6 बजे से चूना भट्टी क्षेत्र की पारिका सोसाइटी फेस-2 स्थित उनके निवास और एमपी नगर स्थित ऑफिस पर छापेमारी शुरू की। टीम ज्वैलरी, नकदी, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच में जुटी हुई है।कार्रवाई भोपाल के अलावा दिल्ली, कानपुर और छतरपुर में भी एक साथ चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
गेहूं पंजीयन तिथि बढ़ाने की मांग
मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन में बड़ी समस्या सामने आई है। ई-उपार्जन पोर्टल और एमपी किसान ऐप पर सर्वर डाउन या अत्यधिक स्लो होने के कारण हजारों किसान अपना पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इस मुद्दे पर जोरदार हमला बोला है और सरकार से तुरंत पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर बेंच) में एक हैरतअंगेज और दर्दनाक घटना ने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया। रीवा जिले के निवासी दयाशंकर पांडे नामक याचिकाकर्ता अपनी पत्नी के मिसकैरेज के बाद तीन महीने पुराना भ्रूण पॉलीथीन में लपेटकर बैग में लेकर हाईकोर्ट पहुंचा। उसने इसे ‘सबूत’ के तौर पर जज की डाइस पर रखते हुए न्याय की गुहार लगाई और इच्छामृत्यु की मांग तक कर डाली। पढ़ें पूरी खबर
HPV वैक्सीन से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लगने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया है। पढ़ें पूरी खबर

