MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 12 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
एमपी में एपस्टीन फाइल्स की दस्तक
री दुनिया में तहलका मचाने वाले एपस्टीन फाइल्स की MP के जबलपुर में दस्तक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में पोस्टर लगाए गए है। यूनिपोल में AI जेनरेटेड पोस्टर लगाकर एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
इटारसी में तीन युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी
इटारसी जिले के सिवनीमालवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनापुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ढाबे के पास तीन युवकों के शव पड़े मिलने की सूचना सामने आई। सुबह ग्रामीणों ने शवों को देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर…
जबलपुर में सरेराह पुलिसकर्मी की पिटाई
जबलपुर में एक पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई गई। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में पुलिसकर्मी को बीच सड़क पर पीटा गया। कॉलर पकड़कर चप्पलों से मारा। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
राजगढ़ में 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त
राजगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां साढ़े 21 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
MP STF की बड़ी कार्रवाई
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। फर्जी कंपनी के डायरेक्टर ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रायनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खातों में 2062 करोड़ का लेनदेन मिला है। पढ़ें पूरी खबर…
अब बारात-शादी और धार्मिक टूर होगा महंगा
मध्यप्रदेश में अब बारात, शादी, धार्मिक टूर महंगा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि परिवहन विभाग ने बारात समेत शादी ब्याह, धार्मिक आयोजनों, टूर और अन्य विशेष अवसरों पर चलने वाली बसों के परमिट शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब इन बसों का परमिट शुल्क 12 रुपए प्रतिदिन प्रति सीट से बढ़ाकर 18 रुपए प्रतिदिन प्रति सीट कर दिया गया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
MP के व्यापारी को लॉरेंस गैंग की धमकी
मध्यप्रदेश के व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने वॉइस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन में 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है, अन्यथा की स्थिति में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने कहा है। पढ़ें पूरी खबर…
सीहोर में बिजली विभाग टीम पर हमला
सीहोर जिले में बिजली विभाग की टीम पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिजली चोरी रोकने गई टीम के साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए स्मार्ट मीटर ही उखाड़ फेंका। पढ़ें पूरी खबर…
शहडोल में रेंजर समेत वन अमले पर अटैक
शहडोल में कानून को खुली चुनौती, जंगल की हिफाजत करने निकली फॉरेस्ट टीम पर कोल माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। रेंजर सहित वन अमले को बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस दौरान 30 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने अपनी दबंगई दिखाई। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक खनन माफियाओं के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे? क्या अब जंगल बचाने वाले ही असुरक्षित हो गए हैं? पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


