MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 13 अप्रैल मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

मोहन कैबिनेट का फैसला

मध्यप्रदेश में डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को त्वरित लागू करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया हैं, जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का कैबिनेट ने आभार प्रकट किया हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खंडवा में मालगाड़ी ट्रेन से LPG रिसाव

खंडवा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गुड्स ट्रेन के LPG से भरे वैगन में लीकेज का पता चला। ट्रेन में कुल 32 वैगन थे, जो महाराष्ट्र के पनवेल से मध्यप्रदेश के जबलपुर की ओर जा रही थी। खंडवा जंक्शन पर लीकेज डिब्बा (वैगन) तत्काल कलेक्टर और SP के साथ रेलवे के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल और कंट्रोल ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल आउटर के पास वैगन को तुरंत आइसोलेट किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध

राजधानी भोपाल का गिद्ध पाकिस्तान पहुंच गया है। उड़ते हुए वह राजस्थान पहुंचा था और इसी रास्ते से सीमा पार कर पाक पहुंच गया। खानेवाल जिले में उसे बरामद किया गया है। 7 दिनों में 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करने वाले गिद्ध का यह कारनामा जानकर हर कोई हैरान है। पढ़ें पूरी खबर…

टीआई पर विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप

ग्वालियर में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां PTS तिघरा (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) टीआई ने महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जिसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। राज्यसभा सीट और कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार को लेकर दोनों के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रायसेन जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। उन्होंने कृषि मेले में शामिल होने की अनुमति मांगी थी लेकिन परमिशन नहीं दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

खंडवा में वन विभाग की टीम पर हमला

खंडवा के गुड़ी वन परिक्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमणकारी हावी होते नजर आ रहे हैं। जंगल में कब्जा करने पहुंचे लोगों ने वन विभाग के चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस थाना पिपलौद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर…

मंदिर में युवक ने मूर्ति से की छेड़छाड़

बड़वानी जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर ग्राम सजवानी के प्रसिद्ध आशापुरी मंदिर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने भेरु बाबा की मूर्ति से छेड़छाड़ की, उनकी पगड़ी और माला चुराई तथा मंदिर परिसर में अश्लील हरकतें कीं। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। पढ़ें पूरी खबर…

कांग्रेस ने निगम के बाहर लगाया ठेला

भोपाल नगर निगम कार्यालय के बाहर आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नींबू पानी का ठेला लगाकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को नींबू पानी पिलाया। पढ़ें पूरी खबर…

15 अप्रैल को आएगा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने छात्रों की लंबी प्रतीक्षा समाप्त कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026, बुधवार को घोषित किए जाएंगे। मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और तुरंत ही छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m