MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 13 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

1 मई से शुरू होगी जनगणना

मध्य प्रदेश में एक मई से जनगणना शुरू होगी। इसे लेकर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस की शुरुआत की गई। जनगणना को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं सीएम डॉ मोहन ने कहा कि इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी। पढ़ें पूरी खबर…

CM डॉ. मोहन ने कमिश्नर्स-कलेक्टर्स की ली बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कमिश्नर्स-कलेक्टर्स की बैठक ली। जिसमें आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पराली जलाने पर रोक लगाने और गेहूं उपार्जन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर…

एमपी कांग्रेस ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी करवाई करते हुए 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी है। AICC के निर्देश के बाद नई गाइडलाइन के हिसाब से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

धीरेंद्र शास्त्री ने माला और भाला रखने की दी सलाह

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छतरपुर में सामूहिक कन्या विवाह करवाया। आयोजन में 300 कन्याएं वैवाहिक बंधन में बंधीं। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू धर्म को बचाने के लिए माला के साथ भाला रखने की भी सलाह दे दी। पढ़ें पूरी खबर…

फर्जी IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक

मंत्रालय की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जहां एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर मंत्रालय के अंदर पहुंच गया। इतना ही नहीं युवक ने सामान्य प्रशासन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी से मुलाकात भी की। जब शक हुआ तो युवक को पकड़कर सिक्योरिटी स्टाफ के हवाले किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की 11.81 करोड़ की संपत्ति अटैच

 भोपाल जोनल ऑफिस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में आय से अधिक संपत्ति मामले में 11.81 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। यह कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश

धार जिले के पीथमपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की भी कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

डेढ़ करोड़ में पति का सौदा

राजधानी भोपाल में अजब-गजब मामला सामने आया है। किसी फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में भी प्रेमी को खरीदने का मामला सामने आया है। प्रेमी की पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर महिला अधिकारी ने पति को खरीद लिया। पढ़ें पूरी खबर…

नर्मदापुरम में पुलिसकर्मी को 10 साल की जेल

नर्मदापुरम में एक पुलिसकर्मी को सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में 10 साल के लिए जेल भेजा है। वहीं शादी का झांसा देने पर पांच साल की सजा और 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

धन-कुबेर आईपीएस अफसर

मध्यप्रदेश में कई ‘धन-कुबेर’ आईपीएस अफसर है। एमपी कैडर के आईपीएस अफसर सैलरी से ज्यादा किराए से कमाई कर रहे हैं। यह खुलासा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को दिए संपत्ति ब्यौरा से हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर में किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन

इंदाैर में किसानों ने NHAI दफ्तर के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। आउटर रिंग रोड का विरोध जताते हुए उन्होंने अपने कपड़े उतार फेंके और दूसरी जमीन पर  रिंग रोड बनाने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m