MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 17 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
करोड़ों की मूंग चोरी
नर्मदापुरम जिले में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जहां माखननगर स्थित चीलाचौंन का एकलव्य वेयर हाउस में मूंग चोरी हुई। यह मामला एकलव्य वेयर हाउस के अंदर रखी सरकारी मूंग का है। तहसीलदार और एमपी वेयरहाउसिंग क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे, जिला वेयर हाऊसिंग जिला प्रबंधक वासुदेव दवंडे समेत विभागीय अधिकारियों की टीम के सामने एकलव्य वेयर हाउस का ताला तोड़ा गया। फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
लेडी टीचर ने लीक किया बोर्ड पेपर
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया। लेडी टीचर ने एग्जाम से पहले प्रश्न पत्र अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। कलेक्टर हर्ष सिंह ने शिक्षिका को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
गौ मांस कांड, बच्चियों के गायब होने का उठा मुद्दा, कल पेश होगा बजट
ध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही कल बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में आज मंगलवार को दूसरे दिन कई मुद्दों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल को मूसा गैंग की धमकी, भोपाल का गौ मांस कांड, वंदे मातरम समेत प्रदेश से लापता हो रही बच्चियों का मामला उठाया गया। इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस भी हुई। पढ़ें पूरी खबर
BJP नेता की बेटी कांग्रेस में शामिल
मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और प्रख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस का दामन थामने के बाद उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
सौरभ निकला शकील
मध्य प्रदेश के खजुराहो में नाम बदलकर हिंदू युवती के साथ कमरे में रुकने का मामला सामने आया है। जहां सौरभ बनकर एक शख्स युवती को लेकर गया था। लेकिन जांच में उसका असली नाम शकील होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने उसका जुलूस निकाला। पढ़ें पूरी खबर
‘प्रदीप मिश्रा का कर्जा उतारने आया हूं’, कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शिरकत की और व्यासपीठ को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना कर्जा उतारने आया हूं। पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी रेंजर को गोली मारकर किया सुसाइड
मध्यप्रदेश के रायसेन में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर और एक महिला को गोली मारने से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर
9,287 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 19,287 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया। आगामी 23 फरवरी को 2 घंटे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वहीं बजट के पहले आर्थिक सर्वेक्षण मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। पढ़ें पूरी खबर
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा नाइजीरियन पकड़ाया
हीरा नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पेड्रो के रूप में हुई है जो गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। मोहल्ले के लोगों ने युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ कि युवक का वीजा खत्म होने के बाद भी वह इंदौर में रह रहा था। पढ़ें पूरी खबर
महिला कांग्रेस की रसोई संसद
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई संसद लगाई और खाली थाली, गैस चूल्हा, घरेली गैस सिलेंडर और कढ़ाई लेकर प्रदर्शन किया। वहीं चेतावनी दी है कि अगर रसोई और महिला हितैषी बजट नहीं आया तो वित्त मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
सड़क हादसे में 3 की मौत
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में सोमवार शाम नागदा-महिदपुर रोड पर रूपेटा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को सूना कर दिया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।पढ़ें पूरी खबर

