MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 21 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
गोली लगने से हुई थी कुख्यात तस्कर भय्यू लाला की मौत
मध्य प्रदेश के मंदसौर में कुख्यात तस्कर भय्यू लाला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी की मौत गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
BJP-कांग्रेस में पत्थरबाजी
दिल्ली के AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश में जमकर बवाल मचा। भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव की ऐसी स्थिति बनी की पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड और पत्थरबाजी को लेकर शिकायत के बाद 7 नामजद और 50 से 60 अन्य के खिलाफ हबीबगंज थाने में FIR दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर
अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख, 81,065 वोटर्स
मध्यप्रदेश में एसआईआर(मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एसआईआर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि- एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एमपी की अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख, 81 हजार 65 वोटर्स है। फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में करीब 34 लाख मतदाता घट गए। पढ़ें पूरी खबर
संदिग्ध हालत में 10 लड़कियों के साथ पकड़ाए 8 लड़के
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित सुहाग लॉज में संदिग्ध हालत में कई लड़के-लडकियां पकड़ाए हैं। इस दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
आरटीओ चेकिंग पर बवाल
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में रीवा–हनुमना मुख्य मार्ग पर आरटीओ चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रक MP 20 HB 6128 और UP 63 CT 3122 के चालकों ने अपने वाहन सड़क पर आड़े खड़े कर दिए हैं। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर
गाय के साथ अश्लील हरकत
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन पहले देर रात सड़क पर एक व्यक्ति को गौवंश (गाय) के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। स्थानीय गौ-सेवकों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी गंदी हरकत को रोकने के साथ ही उसे सबक सिखाया। पढ़ें पूरी खबर
वक्फ बोर्ड ने 77 करोड़ की 33 सरकारी संपत्तियों पर किया कब्जा
मध्य प्रदेश में सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड के कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य के 20 जिलों में कुल 77 करोड़ रुपये मूल्य की 33 सरकारी संपत्तियां वक्फ बोर्ड के नाम रजिस्टर्ड कर ली गई हैं। ये संपत्तियां मूल रूप से सरकारी दस्तावेजों में दर्ज थीं, लेकिन वक्फ बोर्ड ने इन्हें अपनी संपत्ति के रूप में दर्ज करा लिया। पढ़ें पूरी खबर
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में ईओडब्ल्यू की टीम की दबिश से हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही पालिका के सभी कर्मचारी आलमारियों को बंद कर दफ्तर से भाग खड़े हुए। लगभग 4 घंटे के इंतजार के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
ARTO भर्ती में बड़ा घपला
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में ARTO भर्ती प्रक्रिया में बड़ी चूक सामने आई है,भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी कैग की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक ARTO के 13 पदों पर 26 की सिलेक्शन प्रक्रिया आगे की बढ़ा दी गयी थी, जिस पर अब कैग ने सवाल उठाए है। पढ़ें पूरी खबर
अय्याशी के लिए मां ने कराई बेटी की हत्या
मध्य प्रदेश के बुधनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मां ने अवैध संबंध में रोड़ा बन रही अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


