MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 25 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
शराब पिलाकर गैंगरेप
मध्य प्रदेश के छिदंवाड़ा शहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर के अंबर होटल की बताई जा रही है, जहां दो युवकों पर युवती को शराब पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान आरोपियों से पूर्व परिचय के आधार पर हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
1 करोड़ 31 लाख के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर
मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर स्थित प्रसिद्ध श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार आस्था का एक अनोखा नजारा देखने को मिला है, यहां मंदिर का भव्य श्रृंगार 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से किया गया है, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
आश्रम की आड़ में लग्जरी होटल पर गरजा बुलडोजर
उज्जैन में सिंहस्थ की आरक्षित भूमि पर आस्था की आड़ लेकर किए जा रहे व्यावसायिक अतिक्रमण के विरुद्ध आज नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की रिमूवल गैंग लालपुर और नरसिंह घाट क्षेत्र पहुंची, जहां ‘आश्रम’ निर्माण के नाम पर बनाए जा रहे आलीशान और होटल नुमा अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिया, इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की भी सराहना की। दर्शन के उपरांत वसुंधरा राजे ने भगवान वीरभद्र का एवं श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में निकलने वाले ध्वज का भी पूजन किया। पढ़ें पूरी खबर
IVF-सरोगेसी के नाम पर बड़ा खेल!
इंदौर के एक नामी डॉक्टर पर IVF और सरोगेसी के नाम पर प्रेम विवाहिता को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और जन्मे बच्चे का अपहरण करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़ित दंपति ने सबूतों के साथ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है, जिसके बाद महिला थाना टीआई को जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि शहर के एक बड़े अस्पताल से जुड़े डॉक्टर ने अन्य साथियों के साथ मिलकर लव मैरिड कपल को कर्ज एडजस्ट करने का लालच दिया। खुद को Sri Aurobindo Hospital का बड़ा डॉक्टर बताकर IVF के जरिए बच्चा दिलाने की बात कही। दंपति को 18 सितंबर 2023 को होटल में बुलाकर पूरी साजिश रची गई। पढ़ें पूरी खबर
छोटे भाई के लव मैरिज पर बड़े को सजा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने लव मैरिज की। जिसकी सजा बड़े भाई को मिली। जी हां… लड़की के घर वालों ने जेसीबी से मकान तोड़ दिया। दहशत में परिवार पांच महीने तक शहर से बाहर रहा और अब वापस लौटकर थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन यादव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्स रैकेट का आरोपी चंदन यादव रायसेन जिले का रहने वाला है। वह भोपाल में आकर स्पा सेंटर में काम किया। तीन साल तक अमरीन के साथ लिव-इन में रहा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही ‘बड़े लोगों’ से संबंधों के दावे की भी जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
मंत्री विजय शाह ने आदिवासी विधायकों को 10 करोड़ देने की कही बात
विधानसभा सत्र के दौरान जनजातीय मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रदेश में जितने बालकों के छात्रावास होंगे, उनका नाम शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर होगा। वहीं सभी बालिकाओं के छात्रावास का नाम रानी मां दुर्गावती के नाम पर होगा। उन्होंने आगे कहा कि 88 छात्रावास हर आदिवासी ब्लॉक में बनाए जाएंगे। सभी CCTV कैमरे से लैस होंगे। पढ़ें पूरी खबर
कर्ज में डूबे पिता ने पिलाई जहर मिली कोल्ड ड्रिंक
एमपी के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में तबाह कर दिया। लाखों रुपये हारने और कर्ज के बोझ से टूट चुके पिता ने जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर पत्नी और बेटी सहित खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना में बेटी और पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर
CM डॉ. मोहन ने आजीविका मार्ट का किया शुभारंभ
मपी के ग्वालियर में आज से संभागीय हाट बाजार में “आजीविका मार्ट” की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका वर्चुअली शुभारंभ किया। आजीविका मार्ट में संभाग भर के स्व-सहायता समूहों के आकर्षक प्रोडक्ट्स बिक्री के लिये मौजूद रहेंगे। खास बात यह भी रही कि जिले के भितरवार की रहने वाली ज्योति सीएलएफ को आजीविका एक्सप्रेस वाहन भी मिला। पढ़ें पूरी खबर

