MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 4 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
CM डॉ. मोहन समेत माननीयों ने खेली होली
मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। सीएम डॉ मोहन यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत आमजनों के साथ होली खेली। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें: MP में माननीयों की होली: रंग से सराबोर रहे मंत्री, सांसद समेत कई नेता, जानिए किस तरह मनाया त्योहार
महाकाल मंदिर के पास होटल में नॉनवेज!
धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पास सिर्फ शाकाहारी भोजन बनाया जाता है, जिससे श्रद्धालु भी इसे खा सकें और आसपास की पवित्रता बनी रहे। लेकिन हाल ही में यहां स्थित होटल सम्राट विक्रमादित्य में नॉनवेज बनाने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा कथित CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है जिसमें स्टाफ को ‘मुर्गा मछली वाले हाथ धो लेना’ जैसी बात करते सुना जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
CG पुलिस ने एमपी पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
रेत के मामलों को लेकर मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस एक बार फिर विवादों में है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सरहद पर बरना नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई उस वक्त खूनी मोड़ ले गई, जब रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक सोनू चक्रवाह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एमपी पुलिस को मौके से खदेड़ दिया और पुलिस वाहन वहीं छूट गया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रेत कार्रवाई के लिए बॉर्डर पार पहुंचे एमपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शहडोल पुलिस अधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए दर्शिला चौकी प्रभारी समेत दोनों पुलिसकर्मियों को पहले लाइन अटैच किया और फिर सस्पेंड कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस स्कूल में अब आगे कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर
नदी में नहाने के दौरान डूबने से 3 की मौत
मध्य प्रदेश में एक तरफ लोग रंगों के त्योहार होली पर गुलाल खेलकर खुशियां मना रहे थे। वहीं दो जिलों में नदी में नहाने के दौरान अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। नरसिंहपुर और निवाड़ी में यह दर्दनाक घटना हुई। जिसके बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया। पढ़ें पूरी खबर
मंच टूटने से भरभराकर गिरे भाजपा जिला अध्यक्ष]
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में होली मिलन कार्यक्रम में मंच भरभराकर गिर गया। इस दौरान मंच पर भाषण दे रहे भाजपा जिला अध्यक्ष गिर पड़े। हालांकि, इसके बाद वे फ़ौरन उठे और ‘यह हिंदुओं का कार्यक्रम है और हिंदू कभी झुकते नहीं हैं’ लहकर माहौल साधारण कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
रंग खेलने के दौरान 3 युवको को मारा चाकू
मध्य प्रदेश के शहडोल में रंगों की होली के बीच खून की होली खेलने से सनसनी मच गई। बुढार में होली का त्योहार उस वक्त खौफ में बदल गया, जब रंगों के बीच अचानक चाकू चल गए। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर पहले से सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
बोर्ड परीक्षा के बीच छात्र ने की आत्महत्या
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी बोर्ड परीक्षा चल रही थी। जिसका एक पेपर बिगड़ गया था। इससे परेशान होकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सीतामाऊ इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर
DJ की धुन पर थिरके IAS अफसर
दतिया कलेक्टर निवास पर होली का त्योहार मनाया गया। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा। जिसमें मीडियाकर्मी, स्थानीय जिलाधिकारी समेत कई लोग कलेक्टर निवास पहुंचे। इस रंग-बिरंगे त्योहार पर कलेक्टर ने जमकर डांस किया। वे डीजे की धुन पर थिरते हुए नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
उज्जैन में चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सख्ती के साथ चेकिंग की। इसी के तहत देवास गेट थाना क्षेत्र में दो युवक को अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये युवक नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

