राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। MP Transfer Policy: मध्य प्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक, मई-जून में ट्रांसफर होंगे। एक महीने तक इससे बैन हटाया जा सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए तबादला नीति तैयार कर रहा है।  

यह भी पढ़ें: Sheopur Accident: CM डॉ. मोहन ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की हुई थी मौत

कैबिनेट की बैठक में जल्द तबादला नीति का प्रजेंटेशन हो सकता है। तबादला आदेश ऑनलाइन जारी होंगे। हर संवर्ग में अधिकतम 20 प्रतिशत ट्रांसफर  हो सकेंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री का अनुमोदन अनिवार्य होगा। विधायकों की अनुशंसाओं को प्राथमिकता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें: MP Weather Alert: आसमान से बरसने लगी आग, पहली बार 43 डिग्री पहुंचा तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी 

फर्स्ट क्लास के अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री के अनुमोदन से ही हो सकेंगे। अन्य संवर्ग का अनुमोदन विभागीय मंत्री कर सकेंगे। एक ही जगह पर तीन साल से जमे अधिकारी भी हटाए जाएंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पहले उन कार्यपालिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाएगा जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m